पॉलिटिक्स

हिमाचल: हर किसी को नहीं मिलेगा कांग्रेस से टिकट, सर्वे में होना होगा पास

हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं । चुनाव को लेकर प्रदेश के दोनों ही बड़े दल अभी से मैदान में डट गए हैं। लेकिन चुनाव में दोनों दलों के लिए सबसे बड़ी बात ये होगी कि इस बार टिकट किसे दिया जाए।

उधर, टिकट आवंटन को लेकर कांग्रेस ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदार तो बहुत हैं लेकिन इस बार पार्टी टिकट सर्वे के आधार पर देगी। फिर चाहे वो सर्वे 3 बार ही क्यों न करवाना पड़े।

साफ शब्दों में कहें तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह साफ कर दिया है कि इस बार वे सिर्फ जिताऊ प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारेगी। यही वजह है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट आवंटन को लेकर सर्वे करवाने की बात कही है। लेकिन इस बीच देखने वाली बात ये भी होगी कि अगर सर्व में पुराने नेता फिट नहीं बैठे तो क्या उनका टिकट कटेगा? और यदि पुराने नेताओं का टिकट कटता है को क्या वह पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे? साथ ही ये भी दिलचस्प होगा कि क्या नए उम्मीदवार कांग्रेस को जीत की संजीवनी दे पाएंगे? खैर ये स्थिति तो बाद में ही स्पष्ट होगी लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद से कई नेताओं को अपनी टिकट की फिक्र जरूर सताने लग जाएगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

भारत और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज गति से गिर रहा: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरे भारत में और हिमाचल प्रदेश…

49 mins ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

16 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

16 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

16 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

16 hours ago