पॉलिटिक्स

कल शिमला आएंगे भगवंत और सिसोदिया, लोगों को देंगें काम की राजनीति की गारंटी: सुरजीत ठाकुर

विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही तमाम पार्टियों के बड़े नेता हिमाचल आकर लोक लुभावने वादे कर रहें है. इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को शिमला आएंगे. ऐसे में वह प्रदेश की जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए कई चुनावी घोषणाएं कर सकते हैं.

हिमाचल आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को शिमला के होटल ईस्ट बोर्न में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत भगवन्त मान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश के लोगों प्रदेश में विकास, रोजगार के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास की गारंटी देंगें.

भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ छलावा करने का काम किया है. पार्टियों की ओर से बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जब वे सत्ता में तो वह अपने वादों को भूल जाते हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में विकास करके दिखाया है. अब हिमाचल प्रदेश की बारी है. सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आते ही चार महीने के अंदर सभी वादों को पूरा किया है.

Vikas

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

7 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

7 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

7 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

7 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

7 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

11 hours ago