हिमाचल प्रदेश में बरसात से खरीफ़ फ़सल को 8751.26 लाख का नुकसान पहुंचा है। 31 अगस्त 2019 तक 443910 हेक्टेयर फसल बारिश की भेंट चढ़ गई। इससे 28606 हैक्टर कृषि भूमि प्रभावित हुई है।

सबसे ज़्यादा नुकसान सिरमौर जिला की फैसलों को 2118.51 लाख नुकसान पहुंचा हैं। सबसे कम नुकसान बिलासपुर में 22.20 लाख हुआ है। ये जानकारी कृषि मंत्री राम लाल मार्कंड़य ने दी है। उन्होंने बताया कि इस बार बरसात से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसकी भरपाई के लिए केन्द्र से मदद मांगी जाएगी।

एपीएमसी से खासे नाराज़ दिखे मंत्री

मार्कंड़य एपीएमसी की कार्यप्रणाली से खासे दिखे। उनका कहना है कि एपीएमसी की कार्यप्रणाली से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। किसानों बागवानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों बागवानों को इस भ्रष्टाचार से बचाने के लिए विधानसभा में कृषि उपज विपणन बिल लाया गया था लेकिन ये राजनीति की भेंट चढ़ गया। उम्मीद है अगली मर्तबा शीतकालीन सत्र में इस बिल को पास कर दिया जाएगा। इस बिल के पास होने के बाद किसानों बागवानों की लूट नहीं हो पाएगी।

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…