भोरंज कांग्रेस की आपसी कलह के बीच प्रेम कौशल की राह हुई आसान

<p>आपसी फूट के चक्कर में हर बार भोरंज से हारने वाली कांग्रेस इन दिनो फिर सुर्खियों में है। इसी के साथ भोरंज में अब नए समीकरण भी बनते नज़र आ रहे हैं, जिसका सीधा फायदा कांग्रेस नेता प्रेम कौशल को होता नज़र आ रहा है। क्योंकि सुरेश कुमार तीन बार सीट से हार चुके हैं और प्रोमिला का पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।</p>

<p>ऐसा होने पर कांग्रेस अपना अगला कार्ड प्रेम कौशल के नाम पर खेल सकती है। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस की राहें एक बार फिर भोरंज में आसान नहीं होंगी, क्योंकि जिस तरह प्रोमिला ने प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू और सुरेश पर सनसनीखेज़ आरोप जड़े हैं उससे उनकी वापसी तो ख़तरे में है ही साथ ही उनका वोट बैंक भी वे अपने साथ लेकर चल रही हैं। वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि प्रोमिला का रुझान बीजेपी की ओर बढ़ता जा रहा है और कुछ बीजेपी नेता भी उनसे लगातार संपर्क में हैं।</p>

<p>सूत्र बात रहे हैं कि लोकसभा चुनावों से पहले प्रोमिला बीजेपी में शामिल हो सकती हैं, क्योंकि कांग्रेस ने तो उनका निष्कासन उन्हें थमा ही दिया है। यदि ऐसा हुआ तो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के इस संसदीय क्षेत्र में बड़े नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है। पहले भी भोरंज से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रमेश डोगरा बीजेपी में एंट्री मार चुके हैं। अब यदि प्रोमिला ने कोई धमाका किया तो हमीरपुर संसदीय क्षेत्र फतह करना कांग्रेस की परेशानी बढ़ा सकता है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(604).jpeg” style=”height:817px; width:573px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

2 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

7 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

7 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

8 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

8 hours ago