सुरेश कश्यप ने अपने परिवार संग डाला वोट, पच्छाद में जिला परिषद के लिए किया मतदान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने धर्मपत्नी रजनी कश्यप और बेटे विपुल कश्यप के साथ ग्राम पंचायत बज्गा (सिरमौर) में जिला परिषद औऱ बीडीसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  वह परिवार सहित चावोला बोहल प्राथमिक पाठशाला में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे और मतदान किया । उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें भी लोकतंत्र के इस पर्व में आहुति डालने का मौका मिला। उनका जिला परिषद बागपशोग वार्ड है।

अध्यक्ष ने कहा कि इस पंचायती राज चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है और पूरे हिमाचल में इस लहर का श्रेय केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार की कुशल कार्य प्रणाली को जाता है। हिमाचल प्रदेश में 75% से ज्यादा मत हिमाचल प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को दिया है। कांग्रेस पार्टी केवल बयानबाजी तक सीमित रह गई है और धरातल पर जनता कांग्रेस पार्टी को नकार चुकी है।

आने वाले समय में 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन मिलने जा रहा है जिससे मिशन रीपीट कर भाजपा एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। पंचायती राज चुनाव के बाद नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा और भाजपा सभी नगर निगमों में अपने महापौर और उपमहापौर बनाने में सफलता प्राप्त करेगी। कांग्रेस पार्टी के पास ना तो नेता है, ना ही नीति है जिसके कारण कांग्रेस भाजपा का हिमाचल प्रदेश में मुकाबला नहीं कर पाएगी।

वहीं, शिमला जिला में दोपहर 2 बजे तक कुल 59 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं। जिला में सबसे ज्यादा वोटिंग ठियोग ब्लॉक में 70 फीसदी हुई है। रोहड़ू ब्लॉक में सबसे कम 49 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। अभी तक मतदान प्रक्रिया जारी है।

Samachar First

Recent Posts

टमाटर 140 रुपये किलो, त्‍योहरी सीजन में झटका

Tomato prices in Himachal: हिमाचल प्रदेश में त्योहारी सीजन के बीच सब्जियों के दामों में…

2 hours ago

आईपीएस अधिकारी बताक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 36.50 लाख ठगे

Kullu fake IPS officer fraud: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से…

2 hours ago

12 एचएएस अधिकारियों के तबादले, ओशिन को भाषा एवं कला विभाग में तैनाती

12 HAS Officers Transferred: राज्य सरकार ने देर शाम 12 एचएएस अधिकारियों के तबादले…

3 hours ago

जानें कैसे रहेगा मंगलवार का दिन

मेष (Aries) आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का…

3 hours ago

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

17 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

17 hours ago