‘वीरभद्र को बचाने में कांग्रेस ने ग़ुजारे 5 साल, अपने लिए मना रही निकम्मा दिवस’

<p>बीजेपी सरकार के एक साल के जश्न पर प्रदेश में सर्द हवाओं के बीच राजनीतिक गर्माहट आना शुरू हो गई है। कांग्रेस के निक्म्मा दिवस मनाने पर बीजेपी ने निशाना साधा है। ऊना में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कि कांग्रेस जो निकम्मा दिवस मना रही है वे शायद अपने पिछले 5 साल के कार्यकाल को लेकर मना रही है। क्योंकि कांग्रेस पिछले 5 साल में सिर्फ प्रदेश का विनाश किया है।</p>

<p>सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने अपना 5 साल का कार्यक्रम सिर्फ वीरभद्र सिंह को बचाने में ही ग़ुजार दिया। अब कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में बुरी तरह से फेल हुई है। जयराम सरकार प्रदेश के विकास को आगे बढ़ा रही है जिसका उदाहरण यह है कि एक साल में सीएम ने 65 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर वहां के विकास को गति दी है। आपको बताते चलें कि सोमवार को जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 63 विधानसभाओं का दौरा करने की बात सरकाघाट में कहते हैं तो वहीं सत्ती 65 विधानसभाओं में विकास की गति देने की बात कर रहे हैं।</p>

<p>ग़ौरतलब है कि जयराम सरकार के एक साल का कार्यकाल पर बीजेपी जश्न मनाने जा रही है। इसी बीच कांग्रेस जयराम सरकार के एक साल की चार्जशीट लाने को पूरी तरह तैयार है और इस दौरान &#39;निकम्मा दिवस&#39; मनाया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

7 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

7 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

14 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

14 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

14 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

15 hours ago