<p>हिमाचल प्रदेश में भू-अधिनियम की धारा 118 को लेकर ओवैसी और सुखबीर सिंह बादल के बयानों को भाजपा अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सत्ती ने गैरजरूरी क़रार दिया है। उन्होंने कहा कि इनके बोलने से प्रदेश सरकार इस तरह के फैसले नहीं ले सकती। किसी के निजी बयानों पर सरकार की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होती। ऐसे बयानों से किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है।</p>
<p>सत्ती ने कहा कि धारा 118 को लेकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। सत्ती ने नसीहत देते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता को गुमराह करने से नहीं, बल्कि सकारात्मक राजनीति करके बच पाएगी। बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई है और सरकार ने किसानों-बागवानों के साथ कोई विश्वासघात नहीं किया। हिमाचल बचाओ अभियान के नाम पर कांग्रेस पार्टी बचाओ अभियान की लड़ाई लड़ रहे हैं।</p>
<p>साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि प्रियंका गांधी और स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी बड़ी हस्तियों के हिमाचल में घर बनाना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इनके आने से पहाड़ी प्रदेश हिमाचल की शान बढ़ी है।</p>
<p> </p>
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…
Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…
Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…