हिमाचल में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अब कथित चैट वायरल होने से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर मोबाइल के दो स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं। इनमें कथित तौर पर दावा किया जा रहा है कि ये स्क्रीनशॉट्स विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज की चैटिंग के हैं जिसमें वे किसी महिला के साथ बातचीत कर रहे हैं। यहां तक चैंटिंग में ये दावा भी किया गया है कि भाजपा नेता हंस राज महिला को काम करने की एवज में रात को मिलने और ठहरने का ऑफर दिया।
जानकारी के मुताबिक, यह कथित चैट स्क्रीन शॉट सबसे पहले युवा कांग्रेस चुराह के फेसबुक पेज पर अपलोड हुआ था। इस कथित स्क्रीन शॉट के माध्यम से चुराह के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं।
क्या बोले विधानसभा उपाध्यक्ष
इस मामले में जब हमारी बात विधानसभा उपाधायक्ष से बात हुई तो उनका कहना है कि चुराह कांग्रेस के लोगों के पास कोई और मुद्दा नहीं रह गया है। इसलिए यह लोग ओछी हरकतों पर उतर आए है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई है और जल्दी ही दोषी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
यह कथित चैट स्क्रीन शॉट पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और लोग विधानसभा उपाध्यक्ष से की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीधे तौर पर पूछा है कि विधानसभा उपाध्यक्ष महिला को आधी रात को बुला कर कौन सा विकास करना चाहते है। उधर, कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर हंस राज की तुलना राम रहीम और आशा राम से कर दी है।
खैर जो भी हो लेकिन तथ्य खंगालने पर पता चला कि जिस आईडी या पेज से स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं वे अब सोशल मीडिया पर नहीं है। अगर सच में विधानसभा अध्यक्ष ने ये ऐसी करनी को अंजाम दिया है तो ये काफी गंभीर मसला हो सकता है। और अगर कुछ शरारती तत्व ऐसी कारनामा किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।
मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…
Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…
Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…
मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…
शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…