‘घोषणापत्र में कांग्रेस हुई बेनकाब, देशद्रोही की बात को स्वीकारा’

<p>प्रचार अभियान में जुटे शिमला संसदीय से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता को देश द्रोहियों और देश प्रमियों को पहचानना होगा। खुद को देश की सबसे पुरानी पार्टी और लम्बे समय तक देश की बागडोर संभालने वाले कांग्रेसियों के चेहरे अब बेनकाब हो गए हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोही होने की बात स्वीकार की है।</p>

<p>कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के चक्कर में भारतीय राजनीति के स्तर को इतना गिरा सकती है कभी सोचा नहीं था। कांग्रेस को आज देश की सेना पर विश्वास नहीं है। देश के लिए शहीद होने वाले जवानों की भावनाओं को कांग्रेस नहीं समझ सकी। देश और प्रदेश की जनता सब जान चुकी है और फिर से नरेन्द्र मोदी को देश की बागडोर थमाने जा रही है।</p>

<p>कश्यप ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के दिखावे वाली राजनीति से भली भांति परिचित हो चुकी है और उनके 55 वर्षों के शासन काल को मोदी के 55 महीनों के शासन में देखा है। इसलिए अब जनता गुमराह नहीं होगी। फिर से पूर्ण और भारी बहुमत से केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार बनायेंगे और प्रदेश में भी भाजपा चारों सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago