<p>देश-प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ कांग्रेस पार्टी है। इसके नेता सेना का अपमान करते हैं। कांग्रेस को देश और यहां की जनता से कोई लेना देना नहीं। यह लोकसभा चुनाव देश को जोड़ने वाले और देश को तोड़ने वालों की विचारधारा का समर्थन करने वालों के बीच का चुनाव है। कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर बुधवार को शाहपुर में कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।</p>
<p>किशन कपूर ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीयता, न्याय, सामाजिक समरसता और देश की अखण्डता के लिए चुनाव लड़ती है। कोई देश को तोड़ने की बात करेगा तो बीजेपी चुप बैठने वाली नहीं है। विरोधर दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हुए हैं, लेकिन जनता ने तय कर लिया है कि वे नरेंद्र मोदी को ही पुन: प्रधान मंत्री बनाएंगे। कांग्रेस के जितने भी प्रधान मंत्री रहे उन्होंने सिर्फ गरीबी हटाने का नारा दिया, लेकिन वास्तविकता में गरीबी तो नहीं हटी उन्होंने गरीबों को ही हटाने का कार्य किया। कपूर ने कहा नरेंद्र मोदी ने गरीबी पर प्रहार कर गरीबों का जीवन संवारने का कार्य किया है।</p>
<p>टू-जी घोटाला, कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला जैसे अनेक घोटालों ने देश की अर्थव्यवस्था में दीमक लगा दी थी और यूपीए सरकार तो जैसे घोटालों और भ्रष्टाचार का पर्याय ही बन गई थी। कांग्रेस ने लोगों को स्वार्थी बना दिया। पूरे विश्व को एक मंच पर खड़ा करने का श्रेय भी नरेंद्र मोदी को ही जाता है। कपूर ने कहा राजनीति में ऐसे भी परिवार हैं जो सत्ता सुख के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें आईं हैं तब गरीबों उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं।</p>
MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…
Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…