धर्मशाला में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक संपन्न, चुनावी रणनीति तैयार कर वापस लौटे दिग्गज!

3 दिन तक धर्मशाला में चली भाजपा कार्यसमिति की बैठक आज 19 तारिख को संपन्न हो गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष, वित्त राज्य मंत्री से लेकर तमाम प्रदेश के नेता मौजूद रहे। ऐसे में भाजपा ने प्रशिक्षण के साथ-साथ निगम और 2022 चुनावों के लिए रणनीति तैयार कर ली है और आगामी दिनों में इसका परिणाम आने की बात कही है।

कार्यकारी समिति की बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार के कामकाज भी गिनाए। उन्होंने कहा  कि वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और हर क्षेत्र के विकास के लिए लगभग पचास नई योजनाएं शुरू की हैं। कोविड स्थिति में भी सरकार ने बेहतरीन काम किया है और केंद्र ने भी भरपूर मदद की है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में विपक्ष दिशाहीन, नेताविहीन और मुद्दाहीन राजनीतिक दल है। कांग्रेस नेता राजनीतिक रूप से जीवित रहने के लिए राज्य सरकार के खिलाफ मुद्दा खोजने की कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने अपनी पार्टी को भी नहीं छोड़ा और उच्च कमान के समक्ष 12 करोड़ रुपये का बिल भेजा जिसमें दावा किया गया कि इस राशि को पार्टी ने कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने के लिए खर्च किया।

यह पहली बार है कि राज्य सरकार ने राज्य का बेहतर विकास सुनिश्चित करने के लिए तीन नए नगर निगम और 389 पंचायतें बनाईं हैं। कांग्रेस सरकार ने धर्मशाला में केवल एक नगर निगम बनाया, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने पालमपुर, सोलन और मंडी में नगर निगम बनाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह को एक शानदार सफलता बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन देने का आग्रह किया।

Samachar First

Recent Posts

लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी, अक्टूबर में 96% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास…

21 mins ago

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

1 hour ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

2 hours ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

3 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

3 hours ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

14 hours ago