वॉकआउट टोले का झुंड बन चुकी है कांग्रेस: नरेंद्र ठाकुर

<p>भाजपा नेता और हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोला। नरेंद्र ठाकुर ने विधानसभा में विपक्ष को &#39;वॉकआउट टोले का झुण्ड&#39; करार दिया। उन्होंने कहा कि सदन में जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जगह विपक्ष रोजाना नया ड्रामा रच रहा है। इससे सदन का क़ीमती समय तो नष्ट हो ही रहा है, साथ-ही-साथ जनता के हितों से जुड़े मुद्दों के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है।</p>

<p>ठाकुर ने कहा कि सदन का उपयोग जनता से जुड़े मसलों को लेकर किया जाना चाहिये। प्रदेश की जनता की भलाई के लिये इस मंच का सही और सार्थक प्रयोग किया जाना सत्ता पक्ष और विपक्ष की सामूहिक जिम्मेदारी है। लेकिन सदन में विपक्षी नेताओं का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक है। आये दिन सदन से वॉकआउट कर महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा से भागना विपक्ष की आदतों में शुमार है। विपक्ष के इस आचरण को गम्भीर बताते हुये उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र के भविष्य के लिये इस तरह का व्यवहार बेहद खतरनाक है।</p>

<p>पूरे साल में सदन की सिर्फ तीन बार बैठकें आयोजित की जाती हैं। दिनों के हिसाब से भी इनकी संख्या बेहद सीमित रहती है। अगर इतने कम समय में भी चुने गए प्रतिनिधि सदन में जनहित से जुड़े मसलों पर सार्थक चर्चा नहीं कर रहे तो यह प्रजातंत्र के लिये सही संकेत नहीं है। इस तरह के ड्रामे से प्रदेश की जनता का कोई भला नहीं हो सकता।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

9 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

9 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

9 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

9 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

11 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

12 hours ago