<p>कोरोना वायरस की महामारी के चलते दिल्ली से मंडी आए सांसद रामस्वरूप शर्मा को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों के बीच में था हूं और रहूंगा। क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुनकर सेवा करने के लिए सांसद बना कर भेजा है और जनता की सेवा करना उनका कर्तव्य है।</p>
<p>रामस्वरूप शर्मा ने सोशल मीडिया में आ रहे कुछ समाचारों को लेकर उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो देश के साथ खड़े न होकर देश के दुश्मनों के साथ खड़े रहते हैं। मैं दिल्ली में था और मंडी आने के लिए उन्होंने तमाम औपचारिकताएं पूरी की। उसके बाद ही घर वापस आया हूं। घर में आकर वह क्वारटांइन में रह रहे हैं और सरकार तथा प्रशासन के आदेश का अनुपालन कर रहा हूं।</p>
<p>14 दिन पूरे होने पर वह परिवार के साथ रहेंगे। कुछ छुटभैया नेता सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं यह उनकी घटिया मानसिकता है। यह छुटभैया नेता सर्जिकल स्ट्राइक के प्रमाण मांगते हैं। जब चीन के साथ तनाव चला हुआ था उनके नेता चीन के राजदूत के साथ लंच करते हैं। शाहीन बाग वालों का समर्थन करते हैं। जेएनयू में टुकड़े.टुकड़े गैंग के साथ खड़े हो जाते हैं और पाकिस्तान को थोड़ी सी भी आंच आ जाए तो आंसू बहाना शुरू कर देते हैं। ऐसे नेता जो कभी देशहित में काम नहीं करते उन्हें कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है। </p>
<p> </p>
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…
Nagrota Bagwan: रेनबो इंटरनेशनल स्कूल, नगरोटा बगवां की खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकैडमी में चल रही…
CM Sukhu DA announcement: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में…
ITI Mandi campus interview: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ग्रेड ए, मंडी में मंगलवार को एक…
Himachal Special Educator recruitment: हिमाचल प्रदेश में 21 साल बाद तृतीय श्रेणी यानी ग्रुप-सी…