जयराम सरकार है जनता की सरकार, 3 साल में रखा हर वर्ग का ख़्याल: भाजपा प्रभारी

<p>भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने जयराम सरकार के 3 साल के कार्यक्रम पर अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने सभी वादों पर पूर्ण रुप से उतरी है। यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने 3 साल के कामों को लेकर बैलेंस शीट जनता के समक्ष रख रही है। क्योंकि सरकार ने धरातल पर काम किया है इसलिए अपने कामों का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष इस सरकार ने रखा है इसके लिए जयराम ठाकुर को बधाई।</p>

<p>उन्होंने हिमाचल देव भूमि को प्रणाम किया और बताया कि हिमाचल का भारतीय फौज में बड़ा योगदान है। सभी राज्यों में भाजपा संगठन और सरकार में अच्छा तालमेल है। यह पहली सरकार है जिसने किसानों का ख्याल रखा और हर वर्ष 6000 रुपए की राशि किसानों को दी जाती है। अटल बिहारी वाजपेई देश के पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड देकर किसानों का मान बढ़ाया और हिमाचल के सभी किसान भी खुश है।</p>

<p>प्रभारी ने कहा कि हिमाचल सरकार ने नौजवानों को नौकरी लेने वाला नहीं अपितु नौकरी देने वाला बनाया है यह बड़ी उपलब्धि है। हिमाचल में महिलाओं के लिए भी बड़े पैमाने पर काम हुआ है। ग्रहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत आज हर घर में गैस और चुला है। प्रदेश की हर घर में नल योजना उन्हें भी हर घर में खुशहाली दी है। जयराम ठाकुर साबित किया है कि हिमाचल सरकार सब की सरकार है। जयराम सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

2 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

3 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

3 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago