<p>हिमाचल की 3583 पंचायतों में से प्रथम चरण में 1228 पंचायतों का चुनाव हो चुका है। प्रथम चरण के मतदान के बाद चुनावी परिणाम सामने आ चुके हैं। चुनावी परिणामों के आने के बाद भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों ने नए बने प्रधानों व उपप्रधानों पर अपनी अपनी दावेदारी ठोक दी है। ऐसा पहली बार नहीं है कि दोनों दल पंचायत चुनावों पर अपने अपने दावे ठोक रहे हैं। इससे पहले भी ये सियासी अंकगणित देखने को मिलता रहा है।</p>
<p>भाजपा ने प्रदेश में हुए प्रथम चरण के चुनावों में 73 फ़ीसदी से ज़्यादा प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच पार्टी से संबंधित जीतकर आने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल में 1128 प्रधानों में से 904 सीटों पर भाजपा के प्रतिनिधि जीते हैं। आने वाले चुनावों में भी भाजपा के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद ज़ाहिर की है। जनता ने प्रदेश सरकार की नीतियों औऱ विकासकार्यों पर मोहर लगाई है।</p>
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…
Kedarnath Temple Winter Closure: श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…
Himachal Band Competition 2024: समग्र शिक्षा विभाग, डाइट सोलन के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम…
Smart Parking System : हर साल बड़ी संख्या में शिमला आने वाले सैलानियों के…
Tomato prices in Himachal: हिमाचल प्रदेश में त्योहारी सीजन के बीच सब्जियों के दामों में…