Follow Us:

मंत्री महेंद्र सिंह पच्छाद औऱ विपिन परमार धर्मशाला के चुनाव प्रभारी नियुक्त

डेस्क |

उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां जोरों पर रखी हुई है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लगातार चुनावी गतिविधियों पर नज़र बनाए रखे हैं। बुधवार को जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने बताया कि उप चुनाव के लिए पार्टी ने जिम्मेदारियां तय की हैं। इसमें IPH मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर को पच्छाद और स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार को धर्मशाला विधानसभा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों विधानसभाओं के उप चुनाव 21 अक्तूबर को होने हैं जिसका परिणाम 24 अक्तूबर को आएगा। पच्छाद और धर्मशाला दोनों सीटें पूर्व में भी भाजपा ने जीती थीं और इन उप चुनावों में भी भाजपा अपना विजयी परचम फिर से लहराएगी। वर्तमान भाजपा प्रदेश सरकार ने प्रदेशहित और जनहित में कई योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ प्रदेश की जनता को सीधे तौर पर मिल रहा है। प्रदेश की जनता सरकार के पौने दो साल के कार्यकाल से खुश है जिसका लाभ पार्टी को इन उपचुनावों में अवश्य मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ’एक राष्ट्र-एक संविधान’ का 70 सालों से चले आ रहे सपने को मोदी सरकार ने साकार किया। केन्द्र में पुनः पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनने के 100 दिनों के अंदर लिया गया यह निर्णय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। मोदी सरकार के इस निर्णय की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।