मंत्री महेंद्र सिंह पच्छाद औऱ विपिन परमार धर्मशाला के चुनाव प्रभारी नियुक्त

<p>उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां जोरों पर रखी हुई है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लगातार चुनावी गतिविधियों पर नज़र बनाए रखे हैं। बुधवार को जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने बताया कि उप चुनाव के लिए पार्टी ने जिम्मेदारियां तय की हैं। इसमें IPH मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर को पच्छाद और स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार को धर्मशाला विधानसभा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।</p>

<p>भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों विधानसभाओं के उप चुनाव 21 अक्तूबर को होने हैं जिसका परिणाम 24 अक्तूबर को आएगा। पच्छाद और धर्मशाला दोनों सीटें पूर्व में भी भाजपा ने जीती थीं और इन उप चुनावों में भी भाजपा अपना विजयी परचम फिर से लहराएगी। वर्तमान भाजपा प्रदेश सरकार ने प्रदेशहित और जनहित में कई योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ प्रदेश की जनता को सीधे तौर पर मिल रहा है। प्रदेश की जनता सरकार के पौने दो साल के कार्यकाल से खुश है जिसका लाभ पार्टी को इन उपचुनावों में अवश्य मिलेगा।</p>

<p>भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि &rsquo;एक राष्ट्र-एक संविधान&rsquo; का 70 सालों से चले आ रहे सपने को मोदी सरकार ने साकार किया। केन्द्र में पुनः पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनने के 100 दिनों के अंदर लिया गया यह निर्णय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। मोदी सरकार के इस निर्णय की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago