कांग्रेस का 50 सालों का प्रशिक्षण हुआ बेकार, कांग्रेस मुक्त हुआ भारत: CM

<p>ऊना में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल देश में सत्ता संभाली लेकिन अब उनका प्रशिक्षण उनके काम नहीं आया। कांग्रेस का देश को लूटना, देश में जो इस प्रकार से सत्ता का भोग करना और आनंद करना लोगों ने इस बात को समझा है, इसका परिणाम यही है कि आज कांग्रेस मुक्त भारत हुआ है। जो भी कांग्रेस का प्रशिक्षण हुआ है, वह बेकार हुआ है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट को हम अध्ययन कर रहे हैं। मैं समझता हूं कि प्रदेश एक भागौलिक दृष्टि से पहाड़ी क्षेत्र है। इस दृष्टी से यहां क्या करना उचित है, उसके लिए अध्ययन जरूरी है। अध्ययन करने के बाद जो आवश्यक होगा, उसके बाद लागू होगा। जो मोटर व्हीकल एक्ट देश में लागू होने के बाद हादसे कम हुए हैं। लोगों को समझाते-समझाते बहुत वक्त बीत गया लेकिन लोग फिर भी नहीं समझे। लोगों की जानें गई जिसके चलते केंद्र को यह नियम लाना पड़ा।</p>

<p>उन्होंने चार्जशीट पर कहा कि अनावश्यक रूप से बदले की भावना से हमने कभी काम नहीं किया। पहले दौर रहे होगें लेकिन हमारे समय में ऐसा नहीं हुआ है। स्कूलों में डमी एडमिशन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोवीजन सारे हैं लेकिन इसके लिए कोई विशेष नियम लागू करने की जरूरत नहीं है। अध्ययन के बाद इस पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्कूल के बच्चों के साथ सेल्वी भी खिंचवाई। उन्होंने बच्चों से यह भी पूछा कि कोई नेता तो नहीं बनना चाहता। वहीं बच्चों को पढ़ने की शिक्षा दी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: 12 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले जलरक्षकों को प्रोमोशन

Water Guards Promotion 2024:  जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…

33 seconds ago

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

14 mins ago

16 अक्टूबर को मनाएं शरद पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और व्रत के लाभ

Sharad Purnima Vrat 2024:  हिंदू धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को…

24 mins ago

National : 10+2 पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू

Indian Army TES 53 Recruitment: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं…

35 mins ago

14 अक्टूबर 2024, जानें कैसा रहेगा सोमवार

मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में फायदे की संभावना है,…

49 mins ago

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

12 hours ago