पॉलिटिक्स

कोरोना की वजह से बढ़ी महंगाई, जनता जागरूक है सब जानती है: CM

देश पिछले 2 वर्षों से कोविड-19 से जूझ रहा है। ऐसे में देश व प्रदेश में विकास के काम प्रभावित हुए हैं जिससे महंगाई बढ़ी है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपचुनावों में महंगाई को मुद्दा बनाने वाली कांग्रेस पार्टी पर पलटवार करते हुए शिमला में कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय मे भी महंगाई चरम पर थी। कांग्रेस ने उपचुनावों में महंगाई को मुद्दा बनाने की भरपूर कोशिश की लेकिन जनता जागरूक है वह सब जानती है। कांग्रेस के समय मे सिलेंडर 1360 रुपये तो प्याज 120 रुपये हो गया था ऐसे में महंगाई पहली बार नहीं है। देश कोविड की मार से जूझ रहा है ऐसे में महंगाई बढ़ी है। लेकिन कांग्रेस के समय मे कोविड जैसी आपदा नहीं थी फिर भी महंगाई बढ़ी थी।

वहीं मुख्यमंत्री ने उपचुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में अमूमन कम संख्या में ही मतदान होता है लेकिन इस बार पहले की तुलना में वोट प्रतिशत अधिक रहा है। उन्हें उम्मीद है कि भाजपा जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में बढ़ते कोविड के मामलों पर मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मामले बढ़े हैं। स्कूल के बच्चे भी पॉसिटिव आ रहे हैं। दीवाली के बाद स्थिति का रिव्यू किया जाएगा उसके बाद बन्दिशों बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

9 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

9 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

16 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

16 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

16 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

17 hours ago