मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर दिया बल, महिला खिलाड़ियों को किया सम्मानित

<p>महिला आयोग के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिला आयोग काफी शानदार तरीके से काम कर रहा है और प्रदेश सरकार ने भी इसकी जागरूकता के लिए अहम भूमिका निभा रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए केवल कानून बनाना जरूरी नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलना भी जरूरी है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। अपराध पर नजर रखने के लिए प्रदेश सरकार ने गुड़िया हेल्प लाइन-1515 शुरू की है और शक्ति ऐप को भी स्थापित किया गया है। सरकार ने &lsquo;बेटी है अनमोल योजना&rsquo; के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को प्रदान की जाने वाली सहायता राशि को 10000 रुपये से बढ़ाकर 12000 किया है।</p>

<p>वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी आंचल ठाकुर, गीता वर्मा, प्रिति कंवर, प्रियंका नेगी, संजना गोयल, सीमा देवी, सीमा ठाकुर, शशी नेगी, सुषमा वर्मा को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

3 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

3 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

5 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

6 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

7 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

7 hours ago