प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में 75 प्रतिशत जीते भाजपा समर्थित प्रत्याशी: CM

<p>नगर निकाय चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस औऱ बीजेपी दोनों अपने समर्थित उम्मीदवारों को बहुमत मिलने के दावे कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगर परिषद औऱ नगर पंचायत में 75 प्रतिशत बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों को जीत हासिल होने का दावा किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लगभग 73 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रदेश की 3615 ग्राम पंचायतों में से 102 पंचायते निर्विरोध चुन ली गयी है। 75 प्रतिशत निर्विरोध पंचायते बीजेपी समर्थित हैं। हिमाचल में 29 नगर परिषद हैं जिसमें 22 नगर परिषदों में बीजेपी को बहुमत प्राप्त हुआ है।</p>

<p>हिमाचल में 27 नगर पंचायतें है जिनमें 6 नई बनी हैं इनमे चुनाव नहीं हुआ। 21 नगर पंचायतों में से 18 नगर पंचायतों में भाजपा को बहुमत मिला है। हिमाचल के विकास की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए सहयोग देंगे। पंचायत के चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग बढ़चढ़ कर आगे आए और स्वच्छ ईमानदार लोगों को मौका दिया जाए।</p>

<p>विपक्ष पर पलटवार करते मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ कांग्रेस की नगर परिषद और पंचायतों में जीत हुई है वहां वह अपने अध्य्क्ष बनाएं और जहां बीजेपी जीती है वहां हम बनाएंगे। विपक्ष को हकीकत से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। कांग्रेस में सुधार की जरूरत है उन्हें उस पर ध्यान देना चाहिए व उन्हें सत्य को स्वीकार करना चाहिए। 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है जिसके लिए हिमाचल प्रदेश में तैयारियां पूरी कर ली है। कोविड वैक्सीन की उपलब्धता और अन्य महत्वपूर्ण चीजों को लेकर आज प्रधानमंत्री से चर्चा होनी है जिसके बाद आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

10 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago