कांग्रेस कार्यालय में झड़प की 2 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, 15 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

<p>कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को हुई झड़प पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने कड़ा रवैया अपनाए हुए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि प्रभारी रजनी पाटिल के सामने ये घटना होना गंभीर बात है। इसी कड़ी में आज 2 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो इस मामले की जांच करेंगी। 15 दिन के अंदर ये कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और इस कमेटी में किसी भी पदाधिकारी को शामिल नहीं किया गया है।</p>

<p>अध्यक्ष ने बताया कि इसकी जांच के लिए उच्च न्यायालय के दो वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश्वर सिंह चंदेल और रुपेंद्र सिंह को लाया गया है। पार्टी में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।</p>

<p>राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जल्द ही भविष्य के कांग्रेस के कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार कर दी जाएगी। वरिष्ठ नेताओं के साथ बात कर दौरे को फाइनल किया जाएगा। कुलदीप राठौर ने पहले अपने जिले का दौरा करने का फैसला लिया है और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी बात सुनी जाएगी। सुक्खू के कार्यक्रम में मौजूद नहीं हो पाने पर उन्होंने कहा कि उनको अस्पताल जाना था लेकिन वे पार्टी कार्यालय में आए और अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago