<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने पत्रबम पर बयान दिया। रविंद्र रवि का बचाव करते हुए अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि रवि भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस को उनकी अंदरूनी लड़ाई से कुछ नहीं लेना… लेकिन उनके साथ सरकार का इस तरह का बर्ताव उचित नहीं है।</p>
<p>साथ ही उन्होंने भंग हुई कार्यकारिणी पर कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि अध्यक्ष को छोड़कर सारी कार्यकारिणी बदल दी हो। नई कार्यकारिणियों का गठन कब होगा इसके बारे में कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को भी जानकारी नहीं है। आलाकमान से भी कुलदीप राठौर को इस बारे में अभी किसी तरह के दिशानिर्देश नहीं मिले हैं।</p>
<p>पत्रकारों से रूबरू कुलदीप राठौर ने कहा कि अब नए सिरे से कार्यकारिणीयों का गठन किया जाएगा। इसमें मेहनती और संगठन को समझने वालों को तरजीह दी जाएगी। राम लाल ठाकुर के दिल्ली जाने की खबरों पर कुलदीप राठौर ने कहा कि कोई भी नेता दिल्ली जा सकता हैं इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। याद रहे कि बीते रोज़ कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल की जिला और प्रदेश कार्यकारिणीयों को भंग कर दिया था।</p>
MANDI: जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…
Mandi: प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…