हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का संगठन भंग हुए करीब 4 महीने होने को हैं लेकिन इसी बीच बिना संगठन के प्रदेश कांग्रेस विशाल जनसभा करने का जा रही है। ये जनसभा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर के एक साल के कार्यकाल पर अर्की में होगी।

कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि 17 जनवरी को 1 साल पूरा हो रहा है। इसी मौके पर भाजपा की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर हल्ला बोलेगी। जिस तरह से प्रदेश का कर्मचारी सरकार के नेताओं द्वारा जन मंच के माध्यम से और अन्य तरीकों से प्रताड़ित हो रहे हैं इन सभी विषयों को लेकर एक रैली करने जा रही है जो कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र की से की जाएगी। 17 तारीख को मौसम ने साथ दिया और सब कुछ ठीक रहा तो बड़ी रैली कांग्रेस पार्टी करने जा रही है।

ग़ौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में संगठन को भंग हुए अब 4 महीने के करीब होने को है लेकिन अभी तक संगठन के नए प्रारूप की कोई घोषणा नहीं हुई है। इसके कारण पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियां निष्क्रिय हो चुके हैं। हैरानी इस बात की है कि ब्लॉक अध्यक्ष जो कि हाल ही में कुलदीप राठौर द्वारा मनोनीत किए गए थे अध्यक्षों को भी अपने-अपने पदों से हटा दिया गया है। ऐसे में माना यह जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां जल्द से जल्द कर सकती है।

इन सबके बीच में अब 1 साल की अपनी उपलब्धियों को किस तरह जनता के बीच में लेकर आएंगे यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है, क्योंकि करीब-करीब माने तो आधा साल तो बिना सरकार बिना संगठन के ही कुलदीप राठौर का निकल गया है। इस विषय में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री से रैली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इस रैली की कोई जानकारी नहीं है।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…