सुक्खू ने ली विकास कार्यों की रिपोर्ट, पूर्व विधायक पर लगाए काम में रोड़ा अटकाने के आरोप

अपने विधानसभा क्षेत्र के 4 दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बैठक की। बैठक में सुक्खू ने अधिकारियों के साथ अब तक के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली और उन्होंने मिनी सचिवालय नादौन तता नागरिक अस्पताल के काम की प्रगति भी जानी।

इस दौरान सुक्खू ने कहा कि मिनी सचिवालय का काम तेज़ गति से चल रहा है और इसके पूरा होने पर सभी विभाग एक छत के नीचे आ जाएंगे। यह प्रदेश का पहला वातानुकूलित मिनी सचिवालय होगा। सुक्खू ने कहा कि पूर्व बीजेपी विधायक विकास कार्यों में रोड़ा अटका रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। क्षेत्र के विकास के लिए वह सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ेंगे।

वहीं, नादौन अस्पताल के निर्माण कार्य की धीमी गति पर विधायक नाखुश दिखाई दिए। उन्होंने अधिकारियों को जल्दी काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही विधायक ने अधिकारियों को कहा कि बरसात के बाद वे उपमंडल की सड़कों का निरीक्षण कर उनकी मरम्मत करें ताकि लोगों और वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो।

यह भी देखें: अनुराग ठाकुर ने कहा-  'मोदी ने सिर्फ चाय बेची है, देश नहीं'

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

25 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

41 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

46 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

2 hours ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago