ऑडियो वायरल मामले में हो निष्पक्ष जांच, बड़ी मछलियों को भी पकड़ा जाए: सुक्खू

<p>पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सूक्खू ने स्वास्थ्य निदेशक की गिरफ्तारी पर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। सु्क्खू ने कहा कि पांच लाख रुपये के लेनदेन के वायरल ऑडियो ने सरकार में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। एके गुप्ता तो मोहरा हैं, अगर भ्रष्टाचार के इस मामले की निष्पक्ष जांच हो तो बड़ी मछलियां जाल में फंसेंगी।</p>

<p>उन्होंने जयराम सरकार से पूछा है कि स्वास्थ्य निदेशालय से होते हुए किस-किस तक सामान पहुंचता रहा। ऑडियो में पैसे के लेनदेन को सामान कोड वर्ड दिया गया है, जिससे साफ है कि सामान की डिलीवरी एके गुप्ता से आगे भी होती रही होगी। ऑडियो में रिश्वत देने की बात कर रहे व्यक्ति और उसके किंगपिन का नाम भी सरकार जल्दी उजागर करे। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोरोना काल में ही इतना भ्रष्टाचार है तो वैसे सरकार में कितना हो रहा होगा।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में हुईं सभी खरीद की उच्च स्तरीय जांच कराएं। यह भी सार्वजनिक किया जाए कि किस खरीद के एवज में 5 लाख रुपये एके गुप्ता को दिए जाने थे। इन सबके पीछे कौन है, सरकार में शामिल किसी बड़े व्यक्ति का तो पूरे भ्रष्टाचार के पीछे हाथ नहीं है। सूक्खू ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है कि अगर वह स्वास्थ्य विभाग के इस भ्रष्टाचार से पूरी तरह पर्दा उठाना चाहते हैं तो हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराएं। दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा, क्योंकि गुप्ता की गिरफ्तारी ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

1 hour ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

2 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

2 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

2 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

3 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

3 hours ago