रोजगार से महरूम लोगों और गरीब वर्ग को हर माह 5000 रुपये दे सरकार: सुक्खू

<p>पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कोरोना के कारण रोजगार से महरूम लोगों और गरीब तबके को सरकार हर महीने 5 हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करे। यह राशि कोरोना से निपटने तक दी जाए। निर्माण मजदूर, रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले, मछली बेचने वाले, ड्राइवर, नाई, मोची, रोज कमाकर खाने वाले लोगों, होटलों के स्टाफ वेटर, कुक, रिसेप्शनिस्ट, सेफ व मनरेगा मजदूर का रोजगार पूरी तरह खत्म हो चुका है। इनके पास वर्तमान में आय का कोई साधन नहीं है।</p>

<p>सरकार तुरंत इनके लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करे। आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में दी जाए। सुक्खू ने सीएम जयराम ठाकुर से मांग की है कि जिन लोगों ने वाहन खरीदने व अन्य कामों के लिए लोन लिए हैं, उनके लोन का ब्याज सरकार एक साल के लिए माफ करे। क्योंकि रोजगार खत्म होने से लोगों के पास ब्याज की किश्त चुकाने के लिए भी पैसे नहीं हैं।</p>

<p>आपदा के दौरान घर चलाने के लिए पंजीकृत निर्माण मजदूरों को हर महीने वित्तीय मदद दी जाए। बीपीएल परिवारों को भी हर महीने 5000 रुपये दें ताकि वे घर चला सकें। जो दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, स्ट्रीट वेंडर्स पंजीकृत नहीं हैं, सरकार 5000 आर्थिक सहायता देने के लिए जिलों में डीसी की वेबसाइट के जरिए उनका भी ऑनलाइन पंजीकरण कराए। कोरोना से जंग लड़ने वालों में से कोई संक्रमित होता है तो उसका इलाज खर्च सरकार वहन करे। पानी, बिजली, सीवरेज बिल या अन्य सेवाओं कोई सरचार्ज नहीं लगाया जाए</p>

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा चुनाव-2024 में अधिसूचना तक 2019 से अधिक जब्तियां

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…

29 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता संदेश वाली साइक्लिंग जर्सी की जारी

साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…

32 mins ago

केलांग में जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस आयोजित

लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में पुराने विश्राम गृह के कैंपस में जिला स्तरीय रेड…

32 mins ago

राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

राजभवन में आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी और हिमाचल प्रदेश…

35 mins ago

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप, कल से बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। ऊना का पारा इस सीजन…

1 hour ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के उपरांत आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा…

4 hours ago