‘झारखंड में बीजेपी की हार, जनता पहचान रही मोदी-शाह का असली चेहरा’

<p>नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा के मुखोटे के पीछे छिपे असली चेहरे को देश की जनता ने पहचानना शुरू कर दिया है। राज्य विधानसभा के चुनावों में लगातार भाजपा की पराजय से यही संकेत मिलता है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मंगलवार को जारी एक प्रेस बयान में यह बात कही।</p>

<p>उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह की तानाशाही के चलते भाजपा के सहयोगी दल एक 2 करके इससे किनारा करते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री खुद को ही भारत समझने लगे हैं और देश तथा जनता के एजेंडे के ऊपर कार्य करने की बजाय देश एवं जनता पर अपना एजेंडा थोपने पर लगे हैं। इसे जनता स्वीकार नहीं कर रही जिसके चलते न केवल भाजपा लगातार सत्ता से बेदखल होती जा रही है बल्कि इनकी इस नीति के कारण देश आज एक खतरनाक तथा नाज़ुक दौर से गुज़र रहा है।</p>

<p>कौशल ने कहा कि जिस प्रकार देश में जनता और समाज के विभिन्न वर्ग सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं, उससे देश में तनाव, असुरक्षा और भय का माहौल व्याप्त है। भारतीय संविधान के मूल आधार जिसमें समस्त भारतवासियों को धर्म, जाती क्षेत्र तथा लिंग के आधार पर बिना भेदभाव के समानता का अधिकार प्राप्त है उसके ऊपर प्रहार करके प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने देश की जनता के बीच धर्म के आधार पर खाई पैदा कर धार्मिक ध्रुवीकरण करने का जो खतरनाक राजनीतिक खेल खेला है। झारखंड विधानसभा के चुनबी नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता देश को बांटने के भाजपा के एजेंडे को स्वीकार नहीं करती।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago