आने वाला चुनाव युवाओं की लड़ाई है: रघुबीर सिंह बाली

<p>कांग्रेस ने नगरोटा बगवां से &#39;टी-शर्ट&#39; कैंपेन की शुरुआत की। इस दौरान AICC सदस्य और प्रदेश महासचिव रघुबीर सिंह बाली ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिये। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी पवन काजल को सबसे ज्यादा लीड नगरोटा बगवां से मिले… ये सबकी जिम्मेदारी है।</p>

<p>रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि चुनाव में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। ये जो कैंपेन है… ये सोच युवा कांग्रेस नेता कृष्णा अल्वारू और प्रदेश के पूर्व मंत्री जीएस बाली की है। ये लड़ाई भाजपा औऱ कांग्रेस की नहीं है… ये लड़ाई है नौजवानों की…।।&nbsp; जिनके साथ धोखा हुआ है, जिन्हें छला गया है। युवाओं को रोज़गार का सपना दिखाया गया, अच्छे दिन का भ्रम फैलाया गया। लेकिन ये सब झूठ था, जुमला था।</p>

<p>बीजेपी ने स्मार्ट सिटी के नाम पर कांगड़ा और धर्मशाला को ठगा है। अग़र हिमाचल में कोई स्मार्ट सिटी या स्मार्ट गांव है तो वे सिर्फ नगरोटा बगवां है। स्मार्ट गांव या श़हर में जितनी सुविधाएं होनी चाहिए आज वो सब नगरोटा में है और ये पूर्व मंत्री जीएस बाली की देन है। जिन्होंने 25 सालों के दौरान नगरोटा की सूरत बदल दी। रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि हमें बीजेपी से ज़मीन पर लड़ाई लड़नी ही है लेकिन साथ ही साथ अब लड़ाई का तरीक़ा बदल गया है। हमें सोशल मीडिया पर भी बीजेपी से दो-दो हाथ करने हैं। तभी कांग्रेस के प्रत्याशी जीतेंगे और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago