ब्रेकिंग: वीरभद्र के खिलाफ अड़े कांग्रेसी, दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया पद से इस्तीफा

<p>वीरभद्र सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं ने कबाड़ कहने पर हमीरपुर जिला कांग्रेस ने कड़ा रूख अपनाया है। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव सहित एक दर्जन पदाधिकारियों ने सामुहिक त्याग पत्र दिया है। बुधवार को पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस ने जिला कार्यकारी अध्यक्ष के माध्यम से कांग्रेस को अपना त्याग भेज दिया है। इसके साथ ही तीन सचिवों ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। जिला सचिव विनय शर्मा, चंद्रपाल, सुरेश ठाकुर ने जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर को अपना इस्तीफा भेजा है।</p>

<p>इसके अलावा त्याग पत्र देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन सैणी, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता वरूण पुरी, जिला महासचिव गोल्डी कपिला, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकुश शर्मा, जिला सचिव सुदेश शर्मा, बलजीत सिंह, ओबीसी सैल के जिलाध्यक्ष राकेश सैणी, पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश जसवाल, ब्लॉक युवा कांग्रेस ऊना के उपाध्यक्ष विवेक ठाकुर, मैहतपुर कांग्रेस के युवा नेता सौरव रत्न भारद्वाज और राजेंद्र प्रिंस शामिल है।</p>

<p>त्याग पत्र देने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुक्खू के खिलाफ टिप्पणी करना निंदनीय है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है। कार्यकर्ताओं को कबाड़ बोलना शोभनीय बात नहीं है। वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए। उनकी बदौलत और मेहनत के कारण ही वे 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। सुखविंदर सिंह का कार्यकाल शानदार रहा है और उनके कार्यकाल में पार्टी बूथ लेवल तक मजबूत हुई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

10 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

10 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

10 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

11 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

14 hours ago