देश में मचे हाहाकार के लिए बीजेपी जिम्मेदार, कांग्रेस शुरू करेगी गांधी हेल्पलाइन: राठ़ौर

<p>कांग्रेस ने कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए बीजेपी की केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाए जिसका खामियाजा आज पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है। यह आरोप शिमला में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने लगाए है। कांग्रेस अब कोरोना प्रभावितों की सहायता के लिए गांधी हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है। इसके माध्यम से मरीज़ों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह दी जाएगी और घर घर जाकर फ़ूड पैकेट्स बांटे जायगे।</p>

<p>प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि देश मे कोरोना की दूसरी लहर में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा हैं। इन बिगड़ी हालात के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। जब स्थितियां सामान्य हुई तो सरकार ने इसे हल्के में लिया। सरकार कोरोना से निपटने के बजाए विपक्ष से लड़ते रहे। अमेरिका जैसे देशों ने समय रहते कदम उठाए नजीतन और इससे निपटने में सक्षम हुए। देश में ऑक्सिजन की कमी है लेकिन कुछ लोग इस आपदा को अवसर में बदल रहे हैं कालाबजारी कर रहे हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा की आवश्यक वस्तु अधिनियम खत्म करने के परिणामस्वरूप कालाबजारी हो रही है। सरकार ने कोविड से निपटने में दूरदर्शिता नहीं दिखाई जिसका नतीजा देश की जनता भुगत रही है। कांग्रेस ने इस आपदा के समय मे अग्रणी भूमिका निभाते हुए लोगों की मदद की है। कांग्रेस शिमला में गांधी हेल्पलाइन की शुरुआत करेगी। इस हेल्पलाइन की शुरुआत 26 अप्रैल से शिमला होगी। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह देना होगा। जिला और ब्लॉक स्तर पर इस हेल्पलाइन की शुरुआत की जाएगी ताकि जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की जा सके। कोविड मरीज़ो के घरों तक फ़ूड पैकेट्स पहुचाये जाएंगे।</p>

<p>उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओ की यह बयानबाजी गलत है कि कोरोना जनता की वजह से फेल रहा है। इसकी जिम्मेदारी बीजेपी की बनती है जिन्होंने बड़ी बड़ी रैलियां करवाईं। वैक्सीनेसशन का कार्यक्रम धीमे रफ्तार से चल रहा है जिसे गति देने की आवश्यकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

6 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

6 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

7 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

7 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

11 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

12 hours ago