कांग्रेस नेताओं का सरकार पर हल्ला बोला, वीरभद्र सिंह को बताया 2022 का अहम चेहरा

शिमला में आज कांग्रेस पार्टी के नेता अलग रंग में नज़र आए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर आज शिमला में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, विक्रमादित्य सिंह, सुधीर शर्मा औऱ सुभाष मंगलेट के साथ नज़र आए। कांग्रेस पार्टी दफ़्तर को छोड़कर विधानसभा में इन नेताओं ने सयुंक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की औऱ प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला ।

कांग्रेस के इन नेताओं ने कोविड से निपटने में सरकार को असफल बताया है। उनका कहना है कि कोविड काल में  भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर वैक्सीनेशन में भी धांधली के आरोप लगाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के 23 जून को जन्मदिन को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाने का भी ऐलान किया। इन नेताओं ने ये भी साफ कर दिया कि 2022 विधानसभा चुनाव के लिए वीरभद्र सिंह ही कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगे।

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा टीकाकरण अभियान पर कांग्रेस को ऐतराज है। टीकाकरण लोगों का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन मुख्यमंत्री का बयान जिसमें 18 से 44 वर्ष के आयु के लोगों के 15 जून टिका नहीं लगेगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर वैक्सीन की कमी है तो प्राइवेट हॉस्पिटल में टीका कैसे आ गया।  टीकाकरण को लेकर धांधली हो रही है अमीर लोग तो टीका लगा सकते हैं लेकिन गरीबों को इससे वंचित किया जा रहा है। सभी को बिना पक्षपात के टीका लगना चाहिए। प्रदेश सरकार टीकाकरण अभियान में फैल हुयी है।

32 सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हजार से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली है जिसमें इनका सांसद भी शामिल है। लेकिन सरकार इस पर सरकार शर्मिंदा नहीं है। सरकार तीसरी लहर से निपटने की बात कर रही है लेकिन लोग आईसीयू बेड्स की कमी के कारण मरने को मजबूर है। कोविड काल मे भ्रष्टाचार चरम पर है। करोड़ों के मेकशिफ्ट हॉस्पिटल बनाये जा रहे हैं। सरकार इसके ठेके किसे दे रही है इसकी जानकारी दे। प्रदेश को विदेशों से मिल रही राहत सामग्री की बंदरबांट की जा रही है। इसका कहा प्रयोग किया जा रहा है इसका ब्यौरा

अग्निहोत्री ने कहा कि संक्रमित लोगों को  दी जाने वाली राहत सामग्री की जगह-2 नुमाइश की जा रही है। नकली दवाएं बनाई जा रही है। सरकार की मिलीभगत के बिना यह सम्भव नहीं है। यह किसकी शह में हो रहा है इसका सरकार जवाब दे। कोविड काल मे महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल डीजल के दाम सौ रुपये पहुंच गया है। एक्साइज ड्यूटी अधिक होने के कारण यह रेट बढ़ा है सरकार को इसमे कमी कर राहत देनी चाहिए। इसलिए यह सरकार कोविड काल मे पूरी तरह असफल हुई है।

वहीं, कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में शुरू से ही भ्रष्टाचार हुआ है। जो भी हॉस्पिटल बनाये जा रहे है इनमें धांधलियां हुई है। मुख्यमंत्री प्रदेश के नहीं केवल अपने विधानसभा के ही मुख्यमंत्री है। उन्होंने महेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए की जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार हो रहा है। सारा बजट इन दोनों के क्षेत्रों में खर्च हो रहा है। जयराम कांग्रेस को धमकाने का काम कर रहे हैं। सरकार कोविड काल मे स्वयं बनाये नियमो की धज्जियां उड़ा रही है, जिससे कोरोना पर काबू नहीं पाया जा सका है।

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

11 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

11 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

11 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

11 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

11 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

11 hours ago