AICC सचिव बनने के बाद पहली बार शिमला पहुंचे RS बाली, सह प्रभारी से भी की मुलाक़ात

<p>अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार रघुबीर सिंह बाली शिमला पहुंचे। जहां राजीव भवन में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्टी सह प्रभारी संजय दत्त से भी बाली मिले और पार्टी के कई मामलों पर चर्चा की।&nbsp;</p>

<p>शिमला में मीडिया से रूबरू आरएस बाली ने बताया कि सरकार कोरोना की स्थिति से निबटने के लिए असफल रही है। &nbsp;कोरोना के मरीजों को सरकार मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं करवा पाई। यहां तक कि ऑक्सीमिटर जो कि गांव गांव में होना चाहिए था नहीं मिल पाया। सुविधाओं के अभाव में कई लोग दम तोड़ गए। हिमाचल के पॉजिटिविटी रेट देश ही नहीं पड़ोसी राज्यों के मुकाबले बहुत ज़्यादा रहा। सरकार के कुप्रबंधन की वजह से लोगों को वैक्सीन तक नहीं मिल रही है।&nbsp;</p>

<p>जबकि कांग्रेस पार्टी ने &quot;सांसे है तो संसार है&quot; जैसी मुहिम चलाकर गांव- गांव में कोरोना पीड़ितों को मदद पहुंचाने का काम किया। क्योंकि लोगों की ज़िंदगी पहले है यदि जिंदगी रहेगी तभी संसार चलेगा। जनता &nbsp;महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोल डीज़ल की आसमान छूती कीमतों से त्रस्त है। लेकिन केन्द्र सरकार हाथ पर हाथ धरे जनता पर अनावश्यक बोझ डाल रही है। कांग्रेस पार्टी एकजुट है और आने वाले वक़्त में सरकार बनाएगी। जनता भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

16 mins ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

23 mins ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

42 mins ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

19 hours ago