<p>धर्मशाला नगर निगम में भाजपा ने कांग्रेस को मात लगभग दे दी है। इसका एक कारण कांग्रेस नेताओं और प्रत्याशियों के बीच चल रही अंतर्कल्ह भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि चुनाव में निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी ने अपने साथियों के साथ मैदान जीतकर दम है। उनके मुकाबले कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के मोहरे यानी प्रत्याशी पिट गए। ख़बर है कि अपने साथियों के साथ जग्गी ने कांग्रेस को बढ़त दिलाई। 5 में से पूर्व मंत्री का सिर्फ एक ही उम्मीदवार जीत दर्ज कर पाया।</p>
<p>बताया जा रहा कुछ वार्ड ऐसे भी थे जिनमें पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी के साथियों ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के फोटो अपने प्रचार पोस्टरों में शामिल नहीं किए थे। इस विषय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी सवाल किया गया था। जिस पर सुक्खू ने यह जवाब दिया कि किसी की आस्था किसी भी नेता के साथ हो सकती है। लेकिन सबसे बड़ा फोटो पार्टी चिन्ह है। उन्होंने इस मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनने से रोकने का पूरा प्रयास किया।</p>
<p>राजनीतिक जानकार मानते हैं कि निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी, निवर्तमान पार्षद नीनू शर्मा, निवर्तमान पार्षद सविता कार्की ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें दूसरा खेमा नहीं देखना चाह रहा था। जबकि सुधीर शर्मा का जिन पर सीधे तौर पर आशीर्वाद था वह नहीं जीत सके। ऐसे में सुधीर खेमे में अब खामोशी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(8709).jpeg” style=”height:570px; width:341px” /></p>
Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…
Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…
रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…
Political Tension Escalates: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…
एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…