पालमपुर में होगा कांग्रेस का अधिवेशन, लोकसभा कैंडिडेट पर होगी चर्चा

<p>तीन राज्यों के सुखद नतीजों के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए अब कांगड़ा जिले पर फोकस किया है। इसी कड़ी में 15 दिसंबर को पालमपुर में कांग्रेस संसदीय क्षेत्र का एक दिवसीय अधिवेशन करने जा रही है। इसमें राज्य प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में अहम रूप से लोकसभा के उपयुक्त प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की राय जानी जाएगी।</p>

<p>साथ ही किन मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाए, इस पर भी चर्चा होगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों पर भी कांग्रेस दिग्गज हमला बोल सकती है। ये जानकारी देते हुए सुक्खू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के दिन अब लद गए हैं। केंद्र सरकार की वादाखिलाफी से हर वर्ग नाराज़ है। महंगाई, बेरोजगारी के अलावा जनविरोधी नीतियों के कारण जनता का विश्वास मोदी सरकार से उठ गया है।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस चारों सीटों पर दर्ज करेगी। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र हिमाचल का बेहद अहम हिस्सा है। यहां के अभी नेताओं, पदधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर ही टिकट तय किया जाएगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

37 mins ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

47 mins ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

2 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

2 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

3 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago