<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कमान कांग्रेस के नेता राजीव शुक्ला को सौंपी गई है। राजीव शुक्ला अभी विदेश में हैं इसलिए अभी उनका हिमाचल प्रवास के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। राजीव शुक्ला 20 सितंबर के बाद हिमाचल आ सकते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर सकते हैं। शुक्ला पहले भी कुछ समय के लिए हिमाचल के प्रभारी रह चुके हैं।</p>
<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राजीव शुक्ला का अनुभव प्रदेश में काम आएगा । क्योंकि राजीव शुक्ला इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं। इसलिए उनको हिमाचल की राजनीति के बारे में जानकारी है। अब उनके आने से हिमाचल कांग्रेस पार्टी को नया बल मिलेगा।</p>
<p>बता दें कि अढ़ाई साल तक हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रही रजनी पाटिल को जम्मू एवं कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है। रजनी पाटिल के प्रभारी रहते हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने एक भी चुनाव नहीं जीता है। ऐसे में राजीव शुक्ला से पार्टी को कई उम्मीदें हैं</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…