पॉलिटिक्स

‘सत्ता में आते ही OPS बहाल करेगी कांग्रेस, ठेकेदारी प्रथा होगी बंद’

हिमाचल में कांग्रेस ने कर्मचारियों और अन्य वर्गों को लुभाने की घोषणाएं करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। जबकि ठेकेदारी प्रथा को खत्म सीधी भर्ती की जाएगी और आउटसोर्स पर लगे सभी कर्मियों को नियमित किया जाएगा।

कांग्रेस हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का शोषण किया है। बीजेपी सरकार कर्मचारी विरोधी है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर ओपीएस बहाल की जाएगी। आउटसोर्स भर्ती को बंद कर सीधी भर्ती की जाएगी। आउटसोर्स पर सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

वहीं, उन्होंने घोषणा की है कि करुणामूल्क आश्रितों को भी नौकरी दी जाएगी। भाजपा राज में लोग महंगाई से त्रस्त है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं बावजूद इसके पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता महंगाई का जवाब आगामी चुनावों में देगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

Manish Koul

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

3 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

3 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

3 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

3 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

3 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

19 hours ago