पॉलिटिक्स

हिमाचल में कांग्रेस ही बनाएगी सरकार, किसी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता: शुक्ला

हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले मई माह में नगर निगम शिमला का चुनाव है, जिसको सत्ता का सेमीफाइनल माना जाता है। चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी भी कमर कस चुकी है। चुनावों को लेकर तीनों ही दलों में बैठकों का दौर जारी है। नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शिमला में समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया, जिसमें हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला भी पहुंचे।

राजीव शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम का चुनाव मेहनत से लड़ेगी औऱ जीत हासिल करेगी। सोलन, पालमपुर निगम चुनाव के साथ 4 उपचुनाव भी कांग्रेस पार्टी ने जीते है। जीत का ये क्रम आगे भी जारी रहेगा। आप की तरफ़ इशारा करते हुए शुक्ला ने कहा कि छोटी -मोटी शक्तियों से घबराने की जरूरत नहीं है ये केवल वोट काटेंगे। लेकिन सरकार कांग्रेस ही बनाएगी।

हिमाचल कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के बदलाव को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के बदलाव पर पार्टी हाई कमान निर्णय लेगा। 6 अप्रैल को केजरीवाल के रोड शो पर शुक्ला ने कहा कि उनके घूमने आने क्या फर्क पड़ता है और सब जगह घूम रहे हैं, हिमाचल भी आएं, लेकिन सरकार कांग्रेस ही बनाएगी।

Manish Koul

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

5 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago