राजीव शुक्ला को घर में खाने पर बुलाकर एक साथ कई निशाने साध गए पंडित सुखराम

<p>कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को अपने घर पर खाने के लिए बुलाकर पंडित सुख राम ने एक साथ कई निशाने साध डाले। राजीव शुक्ला को डेढ़ बजे वापस लौटना था। आयोजक जल्द से जल्द कार्यक्रम खत्म करना चाहते थे, मगर बड़े नेताओं के अलावा किसी को मालूम नहीं था कि कार्यक्रम के बाद राजीव शुक्ला और अन्य नेताओं का लंच पंडित सुख राम के घर पर होगा। आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए तभी पता चला कि सभी बड़े नेता कार्यक्रम के बाद पंडित सुख राम के नए घर बाड़ी गुमाणू पहुंचे और वहां पर लंच किया।</p>

<p>सुख राम अब अपने पोते आश्रय शर्मा को राजनीति में सही तरीके से फिट करने में लगे हैं। पहले अपने बेटे अनिल शर्मा के प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री होते हुए भी अपने पोते को मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। अब सुख राम अपने पुराने संबंधों के चलते अपने पोते को कांग्रेस में सही तरीके से फिट करने में लगे हैं। राजीव शुक्ला से उनकी पुरानी और अच्छी जान पहचान है। ऐसे में मंडी से विधानसभा का अगला टिकट आश्रय शर्मा के लिए लगभग तय है। ऐसे में अनिल के पिछले चुनावों में ऐन मौके पर भाजपा में चले जाने से कौल की जिला परिषद सदस्य बेटी चंपा ठाकुर को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7356).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>

<p>अब लगता है कि चंपा ठाकुर का पता साफ कर दिया गया है। पंडित सुख राम अपने बेटे अनिल शर्मा जो इस समय तकनीकी तौर पर तो भाजपा के विधायक हैं मगर भाजपा के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते के लिए भी कोई खास पद मांग सकते हैं। अब पंडित सुखराम ने कांग्रेस प्रभारी को अपने घर खाने पर बुलाकर कौन सा दांव खेला है इसका खुलासा कुछ दिनों में सामने आ सकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

24 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

38 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

45 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

51 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

1 hour ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago