प्रभारी रजनी पाटिल ने माना, कांग्रेस में है गुटबाजी-संगठन से नाराज़ वीरभद्र

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। वीरभद्र-सुक्खू वॉर ने हर बार चुनावों में कांग्रेस को ख़ासा नुक्सान पहुंचाया है और इस बार विधानसभा चुनावों में भी ये हार की ब़ड़ी वजह बताई जाती है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी प्रभारी पाटिल के सामने गुटबाजी का उदाहरण दिया है। वीरभद्र सिंह ने प्रभारी रजनी पाटिल से साफ कहा कि वे संगठन की कार्यप्रणाली से नाराज़ हैं।

मुलाक़ात के बाद प्रभारी ने भी माना कि संगठन में वाकेई गुटाबाजी है और उसे जल्द ख़त्म करने की बात कही। प्रभारी ने कहा कि इन मतभेदों को मिटाने के लिए किसी जिम्मेदार बहन की जरूरत होती है और अब वे यहां आ गई हैं, तो बैठकर सब मिटाया जाएगा। जिस तरह एक बहन अपने भाइयों के कान खींचकर समझाती है, उसी तरह गुटबाजी का ख़ात्मा करना पड़ा तो किया जाएगा। साथ ही वीरभद्र सिंह का फीडबैक हाईकमान तक पहुंचाया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होगी रणनीति

प्रभारी ने कहा कि पिछले दो दिन से मैरथान मीटिंग जारी है और उसके लिए सभी से फीडबैक लिया जा रहा है। लोकसभा चुनावो को लेकर रणनीति  तैयार की जाएगी और इसके लिए अभियान शुरू किया जायेगा। आगामी दिनों में जिलों और ब्लॉक का दौरा तय किया जाएगा और पार्टी जनों से उनके पास पहुंच कर उनमें उत्साह का माहौल तैयार किया जाएगा। वहीं, प्रभारी ने भीतरघातियों की घर वापसी के भी कुछ संदेश दिए।

(विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

ग़ौरतलब है कि कांग्रेस में गुटबाजी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। कई दफा वरिष्ठ नेताओं ने भी गुटबाजी सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक किसी को सफलता नहीं मिल पाई है। अब रजनी पाटिल के हाथों में कमान सौंपी गई है, जिसका पता लोकसभा चुनावों में चलेगा…!!

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

11 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

11 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

12 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

12 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

13 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

14 hours ago