बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से सेब और गेंहू की फसल हुई तबाह, कांग्रेस ने राहत पैकेज की मांग की

<p>हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों बागबानों को भारी नुकसान हुआ है। तीन दिनों तक आसमान से बरसी इस आफत ने ऊपरी शिमला में सेब की फसल को तबाह कर दिया है तो वहीं निचले हिमाचल में गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने ऐसे समय में सरकार से किसानों बागबानों को बड़ा राहत पैकेज देने की मांग की है।&nbsp;</p>

<p>प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भारी बारिश व ओलावृष्टि के कारण ऊपरी शिमला में सेब की फसल तबाह हो गई है। कुदरत की मार से गेहूं की फसल भी नहीं बच पाई है। वह स्वयं प्रभावित इलाकों में जाकर स्थिति का जायजा लेंगे जिसके लिए उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों को भी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपने को कहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार को तुरन्त नुकसान का आकलन करना चाहिए और किसानों बागवानों के लिए एक बड़ी राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।</p>

<p>वहीं, इस पर बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पहले सूखे की मार झेलनी पड़ी और अब भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल तबाह हो गई है। उन्होंने इसकी जानकारी केंद्र के अधिकारियों को भी दी है और साथ ही विभाग के सभी अधिकारियों व जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों से जायजा लेकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

8 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

8 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

8 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

9 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

9 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

13 hours ago