PoK में कार्रवाई को प्रदेश कांग्रेस ने बताया सराहनीय कदम, कहा- हम सरकार के साथ हैं

<p>PoK में भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सराहनीय कदम बताया है। मंगलवार को हुई बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश हित मे किसी भी कार्रवाई पर सरकार के साथ है। ये एक सराहनीय कदम है।</p>

<p>इसके साथ ही राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने मीडिया कॉऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। अपनी बात मीडिया में रखने एवम कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए इस कमेटी का अहम रोल है। कांग्रेस सभी अग्रणी संगठनों के साथ बैठक कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब से वह अध्यक्ष बने है कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी खत्म हुई है और अनुशासन बना है।</p>

<p>आपकों बता दें कि लोकसभा चुनावों की आहट चलते कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों ने कमर कस ली है। दोनों ही मुख्य दल हिमाचल प्रदेश में चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। पार्टी में मंथन और बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिमला में कांग्रेस पार्टी स्टेट मीडिया कॉऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।</p>

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

6 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

8 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

8 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

12 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

12 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

12 hours ago