SMC भर्ती पर कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का अंदेशा, सरकार को दी वॉर्निंग!

<p>हिमाचल प्रदेश में अभी तक 2600 टीचर SMC और पीटीए के रूप में अपनी सेवाएं 2011 से दे रहे हैं। लेकिन भर्तियों के बाद आज दिन तक सरकार ने इनके पक्ष में कोई कॉन्ट्रेक्टर या परमानेंट की पॉलिसी नहीं बनाई, फिर चाहे सरकार बीजेपी की हो या फिर कांग्रेस की। लिहाज़ा, हर बार जब भी भर्तियां होती हैं तो उस समय अपने लोगों को फिट करवाने की बात जरूर सामने आती रही है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, अब सरकार बदलने के बाद फिर इन पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। लेकिन, इसी बीच कांग्रेस ने भर्तियों पर भ्रष्टाचार का अंदेशा लगाया है और सरकार को सख़्त हिदायत दी। प्रवक्ता नरेश चौहान ने साफ कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए भर्तियों को करने जा रही है। सरकार चाहती तो ये भर्तियां कमीशन या बैच वाइज तरीके से भरी जा सकती थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला। क्योंकि ऐसा होने पर सरकार अपने लोगों को लाभ नहीं दे पाएगी।</p>

<p>चेतावनी देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि भर्तियों में यदि कोई घोटाला हुआ तो कांग्रेस युवाओं और बेरोजगारों के साथ सड़क पर उतरेगी और सरकार की पोल खोलेगी। ग़ौरतलब है कि इन टीचरों पर कोई पॉलिसी न होने के चलते सरकार की एक कमेटी अपने हिसाब से इन्हें वेतन और इनकी तैनाती तय करती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

12 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

43 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

1 hour ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago