वीरभद्र के पक्ष में उतरे 11 विधायक, सुक्खू के बयानो का दिया जवाब

लोकसभा चुनावों के नज़दीक आते ही कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी तेज हो गई है। संगठन में हुए बदलाव के बाद नेताओं ने खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देना शुरू कर दिये हैं। सुक्खू और पदाधिकारियों द्वारा करवाये गए जुबानी तीर पर वीरभद्र ने विधायकों के माध्यम से फीडबैक दिया है।

11 विधायकों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि सुक्खू के बयान केवल वीरभद्र सिंह को नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी को अपमानित करते हैं। सुक्खू की निष्क्रिय कार्यशैली को देखते हुए हाईकमान ने उन्हें चुनावों से पहले हटाया है। पिछले विधानसभा चुनावों में उन्होंने पार्टी की साख़ पर बट्टा लगाया है। जिन लोगों को उन्होंने टिकट दिए हैं वे सभी नेता अपनी ज़मानत तक नहीं बचा पाए।

ये पढ़ें:- फिर शुरू हुआ 'वीरभद्र-सुक्खू' वॉर, 'जीत के लिए वीरभद्र का होना जरूरी नहीं'

वीरभद्र के पक्ष में बोलते विधायकों ने सुक्खू के तमाम सवालों पर उन्हीं को जिम्मेदार ठहराया। जीत के लिए वीरभद्र की जरूरत के बयान पर विधायकों ने कहा कि उनका ये बयान सभी मर्यादाओं को लांघता है। वीऱभद्र सिंह का उनके साथ कोई व्यक्ति मदभेद नहीं है। आगामी चुनावों को देखते हुए वे गुटबाजी ख़त्म कर दें और एक हो जाएं।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

8 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

8 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

9 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

9 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

12 hours ago