<p>ऊना के पनोह गांव में एक तेज रफ्तार कार ने एक राहगीर मासूम को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में 7 साल के मासूम की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान मोहित कुमार पुत्र राज कुमार निवासी बड़सर हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद ऊना अम्ब रोड पर पनोह के पास एक कार ने राहगीर को चपेट में ले लिया। हादसे में मोहित गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>हालांकि हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार मोहित पनोह में अपने मामा के घर रहने आया था। इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गयी।</p>
<p>उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…
Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…
Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…
मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…
शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…