<p>कांगड़ा संसदीय सीट में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सहित लगभग एक दर्जन कांग्रेस और अन्य लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत ने इन लोगों का पार्टी में स्वागत किया। पूर्व विधायक संजय चौधरी ने कहा कि बीजेपी में शामिल हुए लोगों ने मोदी की नीतियों के अनुरूप बीजेपी का दामन थामा है। इससे साफ है कि केंद्र में फिर से बीजेपी की सरकार बनना तय है और देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे।</p>
<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों सीटों पर बीजेपी विजय पताका लहराएगी। पवन काजल विधायक बनने के बाद कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र का विकास करने में नाकाम रहे हैं और लोगों में उनकी कार्यप्रणाली को लेकर भी भारी रोष है। कांगड़ा की जनता ने जो गलती विस चुनावों में दोहराई उसे लोकसभा चुनावों में दोहराने वाले नहीं है। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार किशन कपूर भारी मतों से जीत दर्ज कर संसद में पहुंचेंगे।</p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…