Follow Us:

मौसम में ख़राबी के चलते प्रियंका का दौरा रद्द, राह तकते रहे समर्थक

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों को बीच मौसम की लुक्का-छिप्पी लगातार जारी है। इसी बीच कांग्रेस की स्टार प्रचार प्रियंका गांधी की सुंदरनगर में होने वाला दौरा भी रद्द हो गया। उनके हिमाचल आने की टाइमिंग साढ़ें 10 बजे की थी, लेकिन 12 बजे तक उनके आने की कोई सूचना नहीं मिली। लगातार नेता मंच से उनके आने की बात कहकर समर्थकों के बीच समां बांध रहे थे… लेकिन आख़िर में हुआ तो क्या। उनका दौरा ही रद्द हो गया है।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने एक बार फिर मंच पर माफ़ी मांगी और कहा मौसम के चलते उनके दौरा रद्द हो गया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपाई कल से जुमले बनाना शुरू कर देंगे और प्रियंका का दौरा रद्द होने पर बहुत कुछ कहेंगे। लेकिन हम आपको बता देना चाहते हैं कि उन्होंने वादा किया है कि वे चुनावों से पहले ज़रूर हिमाचल आएंगी। इससे पहले प्रभारी रजनी पाटिल ने मोदी सरकार को भी घेरे में लिया और कहा कि इस बार जनता मूर्ख नहीं बनेगी।

वीरभद्र बोले- मैं तो गैप भरने के लिए खड़ा हूं

प्रियंका गांधी के दौरे में देरी होने पर आख़िरी दौर तक प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता एक-एक करके भाषण देते रहे। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंच पर आते ही कहा कि हम तो यहां प्रियंका गांधी के संबोधन के लिए इक्टठे हुए थे। मैं तो सिर्फ गैप भरने के लिए खड़ा हूं… यानी की उनका कहना था कि जब तक प्रियंका गांधी नहीं आती तब तक उन्हें भाषण देना है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का इतिहास सुनाते हुए मोदी सरकार को समाज के लिए ख़तरा बताया।