‘शराब बांटकर वोट हासिल कर रही बीजेपी, शांता ने भी मानी अपनी सरकार की ख़ामियां’

<p>वरिष्ठ नेता शांता कुमार के बयान आने के बाद कांग्रेस की ओर से पलटवार के रूप में जवाब आया। प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा हर बार मुद्दों से भटक कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। पिछले दो सालों में धर्मशाला में मंत्रियों की अनबन चलते धर्मशाला का विकास रुक गया है। आम जनता इनके करकमलों से परेशान हो रही है और यहां लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। हर आम आदमी को समस्या है जिसे हल नहीं किया गया और भाजपा सिर्फ मोदी नाम का घूंट पिलाकर विकास का रोना रो रही है।</p>

<p>दीपक शर्मा ने कहा है कि आज शांता कुमार ने भी मान लिया है कि सरकार में कई खामियां ओर कमियां है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा शराब बांट कर वोट हासिल करने में लगी हुई है जैसा कि सिरमौर में हो रहा है। उन्होंने मंच से आवाज दी है कि भाजपा के सभी नेता ने सामने आ कर बहस कर ताकि दूध का दूध ओर पानी का पानी जनता के सामने हो सके।</p>

<p>दीपक शर्मा ने कहा कि आज शांता कुमार की हालत ऐसी हैं कि वह अपना विकास का राग भूल गए हैं। 2014 में शान्ता कुमार ने भी मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा था। उस वक्त के मुद्दे शांता कुमार ने कहां गायब कर दिए ये मालूम नहीं। आसान भाषा में ये कहा जा सकता है कि शान्ता कुमार ने भी जनता को ठगा है। आज भारतीय जनता पार्टी के हक में जनता नहीं है। मुख्यमंत्री की सभा में भी 200 या 300 लोग ही जुटा पा रहे हैं इसके लिए जनता अब भर्मित नहीं होने वाली है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मंगलवार का राशिफल: जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…

56 mins ago

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

  ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…

1 hour ago

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम करेगी पराशर की भूमि का मंथन

मंडी: विश्‍व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…

11 hours ago

बिलासपुर में क्रूज के बाद शिकारा भी उतरा, पर्यटकों के लिए अनोखा अनुभव

Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…

11 hours ago

सीपीएस संजय अवस्थी की नसीहत पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- मेरी जवाबदेही सिर्फ हाईकमान और सीएम को

Shimla: स्‍ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…

11 hours ago