वीरभद्र और सुक्खू ने मिलकर भरी हुंकार, SDM को सौंपा ज्ञापन

<p>लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने एकजुट होकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सूक्खू एकजुट होकर फील्ड में उतर आए हैं। शुक्रवार को वीरभद्र और सूक्खू ने सोलन के कंडाघाट में जनसभा में हिस्सा लिया और मोदी-जयराम सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।</p>

<p>जनसभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें मोदी सरकार के साढ़े चार साल और जयराम सरकार के एक साल के कार्यकाल की विफलताओं और झूठे वादों को उजागर किया गया है। इस दौरान पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में&nbsp; खुले स्कूल-कॉलेज बंद किए गए तो आंदोलन होगा। बीजेपी सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार के समय के विकास कार्य ठंडे बस्ते में डाल दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को कुछ नहीं दिया। लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।</p>

<p>कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने कहा कि मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में सिर्फ जुमले ही दिए हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र के साथ जमकर भेदभाव किया गया। न तो सोलन जिले में टमाटर से बनने वाले उत्पादों के उद्योग स्थापित हुए, न ही सेब के आयात मूल्य में पचास फीसदी का इजाफा हुआ। नेताओं ने कहा कि सिरमौर का हाटी समुदाय एसटी के दर्जे तो तरस रहा है। औद्योगिक पैकेज भी नहीं दिया गया।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

14 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

28 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

40 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

53 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago