‘राफ़ेल सौदे पर भाग रहे PM मोदी, जवाब देने के बजाये रैलियों में हैं मस्त’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने राफेल विमान सौदे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। मंडी के करसोग में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सवालों का प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे पा रहे। राफेल डील को लेकर सीधे मोदी पर उंगलियां उठी हैं, लेकिन वे इन आरोपों का जवाब देने के बजाये भाग रहे हैं। सू

सुक्खू ने कहा कि पूरा देश राफेल सौदे का सच जानना चाहता है। लोकसभा में इस मुद्दे पर जोरदार बहस हुई, मगर मोदी उसमें शामिल होने के बजाये चुनावी रैलियों में व्यस्त रहे। लोकसभा की कार्यवाही में उन्होंने भाग नहीं लिया और राफेल पर जवाब देने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को आगे कर दिया। दोनों मंत्री भी राहुल के एक सवाल का भी जवाब नहीं दे पाए।

'मंडी के विकास कराने में फ़ेल हुए सांसद'

सूक्खू ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र का विकास कराने में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा और जयराम सरकार विफल रही है। सांसद से जनता पांच साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है। सांसद अपनी निधि भी पूरी खर्च नहीं कर पाए। नरेंद्र मोदी के सामने उनकी भी प्रदेश के मुद्दे उठाने की हिम्मत नहीं होती। करसोग में बीते एक साल से विकास कार्य ठप हैं।

कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

सूक्खू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया लक्ष्य-2019 को हासिल करने के लिए कमर कस लें। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का जो भी उम्मीदवार हो, उसे जीत दिलाने के लिए जीतोड़ मेहनत करें। करसोग पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

4 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago